सपा महंगाई के खिलाफ सदन तक करेगी आंदोलन: अवधेश प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अब महंगाई को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। खाद्य तेलों के दाम बढ़े ही हुए थे अब एक बार फिर से डीजल-पेट्रोल …

अयोध्या। जिले में कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अब महंगाई को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। खाद्य तेलों के दाम बढ़े ही हुए थे अब एक बार फिर से डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे।

यहां एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिल्डिंग मटेरियल के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हो गई है। अब आम आदमी के मकान बनाने का सपना सपना ही रह जाएगा। महंगाई दवाइयां भी अछूती नहीं है। सभी दवाओं के दामों में लगभग 25% की वृद्धि हो गई है। शहर का नागरिक हो या गांव का किसान सभी महंगाई से परेशान है। समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके लिए वह सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव भी मौजूद रहे।

पेट्रोल पंप पर लड्डू बांटे
सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ व्यंग्यात्मक विरोध किया। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी वृद्धि को लेकर शहर के पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने आए लोगों को लड्डू बांटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यंगात्मक अंदाज में बधाई दी। समरजीत ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है। अयोध्या शहर में पेट्रोल की कीमतें 103.68 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें-एक्ट्रेस Avika Gor का नया अट्रैक्टिव लुक आया सामने, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज

संबंधित समाचार