लखनऊ: सपा विधायक का सरकार से सवाल, कहा- बंद दुकानों का कैसे ले लिया बिजली का बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकार से पूछा गया है कि जब उनके ही आदेश पर कोरोना की पहली लहर में 3 महीने का लॉकडाउन था, दुकानें बंद थी,उसके बावजूद बंद दुकानों का बिजली का बिल लिया गया है,यह कहां का न्याय है, यह बातें समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने रविवार को फैजुल्लागंज में आयोजित आदर्श व्यापारी …

लखनऊ। सरकार से पूछा गया है कि जब उनके ही आदेश पर कोरोना की पहली लहर में 3 महीने का लॉकडाउन था, दुकानें बंद थी,उसके बावजूद बंद दुकानों का बिजली का बिल लिया गया है,यह कहां का न्याय है, यह बातें समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने रविवार को फैजुल्लागंज में आयोजित आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मंच से व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यह सवाल मेरे द्वारा सरकार से पूछा गया है कि कोरोना के पहली लहर के दौरान सभी दुकानें तथा बाजार बंद रहेगा, ऐसा आदेश सरकार का था, लॉकडाउन हो गया और 3 महीने तक सब बंद रहा। इस दौरान बंद दुकानों का बिजली का बिल जोड़ लिया गया, जब सरकार के आदेश पर दुकानें बंद हुई, दुकानों के बंद होने से बिजली भी बंद रही, ऐसे में सरकार ने बिजली का बिल मांगा, बैंकों ने किस्त में कोई छूट नहीं दी, यह कहां का न्याय है,इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आई और उस दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एकजुट रहना चाहिए,व्यापारियों के खिलाफ होने वाले दमन तथा उत्पीड़न को रोकने को लेकर एक प्रस्ताव भी आज के इस मंच पर पास होना चाहिए। इस दौरान व्यापारियों से रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर सड़क से विधानसभा तक वह संघर्ष करेंगे।

मंच पर कई दलों के नेता एक साथ

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा रविवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर नजर आए,बताया जा रहा है कि मंच पर पूर्वी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे आशीष सिन्हा, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा, लखनऊ उत्तरी से सपा प्रत्याशी रहीं पूजा शुक्ला तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: विद्युत स्पार्किंग से खेत में लगी आग, आठ बीघा फसल जलकर राख

संबंधित समाचार