बहराइच: दुष्कर्म के तीन आरोपी जिला बदर, महीने में दो बार पहुंचना होगा थाने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जनपद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को अपराध व पॉक्सो एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र ने छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया है। बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रूपईडीहा क्षेत्र ग्राम इमामनगर निवासी हनुमान, ग्राम दहौरा निवासी सतीश उर्फ छतीस, झुर्रा और गांव टिकुआपारा …

बहराइच। जनपद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को अपराध व पॉक्सो एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र ने छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया है।

बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रूपईडीहा क्षेत्र ग्राम इमामनगर निवासी हनुमान, ग्राम दहौरा निवासी सतीश उर्फ छतीस, झुर्रा और गांव टिकुआपारा निवासी सोनू उर्फ अमित को महिला अपराध व पाक्सोएक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। साथ ही तीनों आरपियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत सम्बन्धित थाने में आगामी छह माह के प्रत्येक 15 व 30 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए थाने में आना होगा।

यह भी पढ़ें-कानपुर के शॉपिंग मॉल में लगी आग, नहीं हुई कोई जनहानि

संबंधित समाचार