यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक 46 लोग गिरफ्तार, ADG ने बताया कैसे हुआ पेपर लीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडियेट परीक्षा में पिछली 30 मार्च को अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने वारदात के मास्टर माइंड समेत अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि घटना के मास्टर माइंड महाराजी देवी स्मारक इंटर कालेज के …

बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडियेट परीक्षा में पिछली 30 मार्च को अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने वारदात के मास्टर माइंड समेत अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि घटना के मास्टर माइंड महाराजी देवी स्मारक इंटर कालेज के प्रबंधक निर्भय नरायन सिंह और कम्प्यूटर संबंधी काम की दुकान के संचालक राजीव प्रजापति समेत 46 लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। इनमें जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि निर्भय ने अंग्रेजी का प्रश्नपत्र निकाल कर राजीव प्रजापति के माध्यम से सुभाष इंटर कालेज में अंग्रेजी के अध्यापक अविनाश गौतम से साल्व कराया। साल्वड कापी निर्भय को उपलब्ध करायी गयी जिसने 25 हजार से 30 हजार रूपये प्रति छात्र के हिसाब से तय कर इस सोल्यूशन को मुलायम चौहान,मनीष चौहान और बृजेश चौहान (राइटर्स) द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में लिखवाया गया। निर्भय ने और रकम ऐंठने के लिये यह प्रश्नपत्र और लोगों को भी दिया।

उधर राजीव प्रजापति ने अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की पीडीएफ बनाकर सोशल मीडिया के जरिये अन्य लोगों को बेचा। इसकी पुष्टि उनके बैंक खातों के पेटीएम ट्रांजेक्शन से की जा चुकी है। इस मामले में चार प्रबंधक,तीन प्रधानाचार्य, दस शिक्षक,पांच प्राइवेट कोचिंग शिक्षक और तीन विद्यालय क्लर्क समेत अन्य जांच के दायरे में है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिये पुलिस ने सात टीमों का गठन किया था।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: संक्रामक बीमारियों की सर्वे में होगी पहचान, बुखार के मरीजों की बनेगी सूची

संबंधित समाचार