संभल : पीएसी कंपनी की मांग को लेकर डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद पहुंचकर संभल में पीएसी कंपनी की मांग को लेकर डीआईजी को ज्ञापन सौंपा। डीआईजी ने जल्द ही संभल में पीएसी कंपनी की स्थापना होने का भरोसा दिया। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुरादाबाद में …

संभल, अमृत विचार। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद पहुंचकर संभल में पीएसी कंपनी की मांग को लेकर डीआईजी को ज्ञापन सौंपा। डीआईजी ने जल्द ही संभल में पीएसी कंपनी की स्थापना होने का भरोसा दिया।
रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विभाग प्रचार प्रमुख अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुरादाबाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर के कार्यालय पर पहुंचे और संभल में पीएसी कंपनी के लिए ज्ञापन सौंपा।

विभाग प्रचार प्रमुख ने बताया कि संभल अति संवेदनशील रहा है। यहां पर धार्मिक आयोजन कराने में प्रशासन को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। संभल में निवास कर रहे अल्पसंख्यक और हिंदू समाज की असमाजिक लोगों से सुरक्षा करने के लिए पीएसी की स्थापना संभल के हयातनगर के पास कराने की मांग की। ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर ने संभल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा से वार्ता कर स्थिति को समझा और शासन से आए हुए निर्देशों की जानकारी की।

डीआईजी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि हयातनगर के पास पीएसी की 24वीं वाहिनी स्थापित होने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन के द्वारा प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से भी सकारात्मक पहल हो रही है और जल्द ही संभल में पीएसी कंपनी की स्थापना होगी। जिला प्रचार प्रमुख वैभव गुप्ता ने संभल प्रशासन एवं शासन को धन्यवाद कहा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे अजय शर्मा ने कहा कि प्रशासन और समाज परस्पर एक दूसरे का सहयोग करें। जिसके लिए समय समय पर समाज के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आवश्यक है।

संबंधित समाचार