बरेली कॉलेज की छात्रा को बहलाकर ले गया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कालेज की छात्रा को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जांच में पता चला कि छात्रा एक युवक से फोन पर बात करती थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर निवासी महिला ने …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कालेज की छात्रा को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जांच में पता चला कि छात्रा एक युवक से फोन पर बात करती थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमनगर निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी बरेली कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। कुछ समय से उससे विशाल नाम का लड़का फोन पर बात करता था। आरोप है कि विशाल 25 मार्च की सुबह 3:30 बजे उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। तब से छात्रा का अब तक पता नहीं लग सका है। परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है।

मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

संबंधित समाचार