उन्नाव: तालाब में उतराता मिला 7 वर्षीय बच्चे का शव, मचा कोहराम
उन्नाव। संदिग्ध हालातों में घर से लापता बच्चे का शव खोजबीन के दौरान तालाब में उतराता मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव कृष्णा (7) पुत्र विनोद सुबह के समय घर पर …
उन्नाव। संदिग्ध हालातों में घर से लापता बच्चे का शव खोजबीन के दौरान तालाब में उतराता मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव कृष्णा (7) पुत्र विनोद सुबह के समय घर पर अकेला था। परिवार के सभी सदस्य खेत गए थे। वापस लौटने पर कृष्णा घर से गायब मिला।
परिजन उसकी खोजबीन कर ही रहे थे इसी दौरान उन्हें तालाब किनारे किशोर के कपड़े दिखे। शक होने पर परिजन गांव वालों की मदद से तालाब के अंदर तलाश की तो उसका शव बरामद हुआ। बच्चे का शव देख परिजनों ने कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: शामली में कुट्टू का आटा खाने से महिला और बच्चों सहित 10 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
