बरेली: शहजिल इस्लाम के खिलाफ एसपी सिटी से मिले हिंदू युवा वाहनी के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा के एक कार्यक्रम में शहजिल इस्लाम के आवाज दबाने के बदले गोली चलाने के कथित वीडियो वायरल होने के मामले में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रविवार को एसपी सिटी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। …

बरेली, अमृत विचार। सपा के एक कार्यक्रम में शहजिल इस्लाम के आवाज दबाने के बदले गोली चलाने के कथित वीडियो वायरल होने के मामले में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रविवार को एसपी सिटी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को बताया कि शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के यहां एक कार्यक्रम हुआ था। उसमें भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे थे। ऐसे बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

ऐसे में कार्यक्रम के आयोजक संजीव कुमार सक्सेना एवं भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम समेत उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, वरिष्ठ हिंदू नेता जितेंद्र शर्मा, महानगर प्रभारी कमल राणा, विशाल कुमार राजपूत, नीरज राजपूत, शुभम शर्मा, प्रभात शर्मा, नीरज चौरसिया, अमन चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार