बरेली: पांच ब्लॉकों में सबसे पहले होगी डीबीसी की दस्तक
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अब अन्य बीमारियों से लोगों को बचाव हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज कर दिया गया है। वहीं अब डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए भी विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अब अन्य बीमारियों से लोगों को बचाव हो सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज कर दिया गया है। वहीं अब डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए भी विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी 15 अप्रैल से जिले में दस्तक अभियान चलाया जाएगा इसके तहत जिले भर में विभाग की टीमें घर-घर सर्वे कर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरुक कर लक्षण होने पर जांच भी करेंगी।
पांच ब्लॉकों पर गहन निगरानी
जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि डेंगू-मलेरिया के बचाव के लिए विभागीय तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के पांच ब्लॉकों पर सघन निगरानी की जाएगी इसका मुख्य कारण है कि कई वर्षों से इन ब्लॉकों पर मलेरिया का प्रकोप अधिक रहता है। इस श्रेणी में राम नगर, मझगवां, कुंवरपुर, मीरगंज और फतेहगंज पश्विमी शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में डीबीसी यानि डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की टीमें लगाई गई हैं जिसमें नगर निगम भी सहयोग करेंगा वहीं देहात क्षेत्र में नगर पंचायत और नगर पालिका को जिम्मेदारी दी गई है। आगामी 15 अप्रैल से दस्तक अभियान के तहत निरोधात्मक और एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाएगा।
