बरेली: बंधक बनाकर पिकअप लूटने वाले दो गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। मेंथा का तेल डेलापीर से बहेड़ी ले जाने के बहाने लुटेरों ने चालक को बंधक बना लिया और उसे जंगल में फेंक कर वाहन लूट ले गए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। रविवार को एसएसपी रोहित …
बरेली, अमृत विचार। मेंथा का तेल डेलापीर से बहेड़ी ले जाने के बहाने लुटेरों ने चालक को बंधक बना लिया और उसे जंगल में फेंक कर वाहन लूट ले गए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया।
रविवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 22 मार्च को डेलापीर मंडी गेट से एक गाड़ी बुक कर दो लोग उसे सामान लोड करने की बात कहते हुए विलयधाम के पास ले गए। वहां पर एक तीसरा व्यक्ति आया और फिर तीनों ने चालक को बंधक बना कर क्रेटा कार में डाला और फिर उनकी पिकअप को लूट ले गए। लुटेरों ने चालक को देर रात में भोजीपुरा के जंगल में छोड़ दिया था। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने इज्जतनगर क्षेत्र से दो संदिग्ध लोगों को लूट के वाहन के साथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम अकील उर्फ अकीला निवासी अभयपुर भोजीपुरा और आमीन निवासी मिर्जापुर भोजीपुरा बताया। आरोपियों ने बताया कि जो व्यक्ति भागा है। उसका नाम आरिफ उर्फ राजीव है। तीनों ने साजिश रचकर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस समेत चाकू बरामद हुए है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों को जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस की एक टीम फरार लुटेरे की तलाश कर रही है।
