रामपुर: पहले चड़ीगढ़ से प्रेमिका को भगाकर लाया, फिर गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढकिया। क्षेत्र के चतरपुर गांव में आठ माह पूर्व एक युवती चंड़ीगढ़ से भाग कर अपने प्रेमी के साथ चतरपुर गांव आ गई थी। अब वह रविवार को वापस अपने पिता के घर जाने की प्रेमी से जिद कर रही थी। प्रेमिका के पिता के घर जाने की जिद से खफा हुए प्रेमी ने प्रेमिका …

ढकिया। क्षेत्र के चतरपुर गांव में आठ माह पूर्व एक युवती चंड़ीगढ़ से भाग कर अपने प्रेमी के साथ चतरपुर गांव आ गई थी। अब वह रविवार को वापस अपने पिता के घर जाने की प्रेमी से जिद कर रही थी। प्रेमिका के पिता के घर जाने की जिद से खफा हुए प्रेमी ने प्रेमिका को रविवार दोपहर गांव में दौड़ा दौड़कर पीटा। इस दौरान तमाम ग्रामीण पिटती महिला का तमाशा देखते रहे। लेकिन वह भाग कर प्रेमी के साथ आई थी।

इसलिए किसी भी ग्रामीण ने मारपीट के दौरान प्रेमी प्रेमिका के बीच कोई हस्तक्षेप नहीं किया। करीब एक घंटा तक गांव में प्रेमी प्रेमिका के बीच मारपीट का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पिता के घर चंड़ीगढ़ जाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका को सड़क पर पीटते हुए जब प्रेमी सड़क से घसीटकर अपने घर में ले गया। तब जाकर मामला रफा दफा हुआ। गांव में पूरे दिन प्रेमी प्रेमिका की मारपीट का मामला चर्चा का विषय बना रहा।

संबंधित समाचार