लखनऊ: नशे की लत के चलते बन गया पेशेवर चोर, करीब 32 सालों से कर रहा चोरियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नशे की लत इंसान को सिर्फ मौत की तरफ ही नहीं, बल्कि अपराध की तरफ भी ढकेल देती है। स्मैक पीने की लत ने रामू कश्यप (44) को पेशेवर चोर बना दिया। नशे की लत पूरी करने के लिए वह पिछले लगभग करीब 32 सालों से चोरियां कर रहा है। दरअसल गत 28 मार्च …

लखनऊ। नशे की लत इंसान को सिर्फ मौत की तरफ ही नहीं, बल्कि अपराध की तरफ भी ढकेल देती है। स्मैक पीने की लत ने रामू कश्यप (44) को पेशेवर चोर बना दिया। नशे की लत पूरी करने के लिए वह पिछले लगभग करीब 32 सालों से चोरियां कर रहा है। दरअसल गत 28 मार्च को मड़ियांव के इंद्रपुरी कॉलोनी में आईआईएम की प्रशासनिक पदाधिकारी संगीताबाला के घर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने मूलरूप से गोंडा निवासी रामू कश्यप को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके पास से 350 ग्राम स्मैक समेत संगीताबाला की लाइसेंसी रिवाल्वर व अन्य चोरी के सामान बरामद किये हैं। याद हो कि 28 मार्च को चोरी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद किया था। फुटेज में रामू कश्यप की पहचान हुई। पुलिस ने रविवार को उसे मोहिबिल्लापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित स्टैंड से गिरफ्तार किया।

13 वर्ष की उम्र में बन गया शातिर चोर व स्मैक तस्कर, तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज

मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामू वर्ष 1990 से ही चोरियां कर रहा है। स्मैक की बुरी लत के कारण वह बंद घरों में घुसकर चोरी करता है और चोरी के सामानों को बेचकर स्मैक पीता है और सड़क के किनारे ही जीवनयापन करता है। रामू के खिलाफ मड़ियांव, गाजीपुर, गोमतीनगर, विकासनगर, अलीगंज, चिनहट आदि थानों में स्मैक बेचने और चोरी के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: नवनिर्वाचित एमएलसी और विधायकों को नगर निगम में दिलाई गई शपथ

संबंधित समाचार