बहराइच: गैंगस्टर अपराधी के मकान पर चला बुलडोजर, रिश्तेदारों के मकान को भी ढहाया गया
रूपईडीहा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के रूपईडीहा कस्बे में स्थित गैंगस्टर अपराधी के मकान को रविवार को गिरा दिया गया। वहीं पुलिस ने गैंगस्टर अपराधी के भतीजे और पत्नी का मकान लखनऊ में भी गिरा दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी मतीन …
रूपईडीहा/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के रूपईडीहा कस्बे में स्थित गैंगस्टर अपराधी के मकान को रविवार को गिरा दिया गया। वहीं पुलिस ने गैंगस्टर अपराधी के भतीजे और पत्नी का मकान लखनऊ में भी गिरा दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी मतीन अहमद गैंगस्टर का अपराधी है। उसके विरुद्ध कोर्ट ने 26 सितंबर 2020 को कुर्की का आदेश दिया था।

इसके अलावा राजधानी लखनऊ के साहदत थाना क्षेत्र के गुलाब नगरा मुअज्जम नगर निवासी गैंगस्टर की पत्नी रुखसाना और भतीजा वसीम अहमद का मकान बिना नक्शा के बना लिया गया था। इसके लिए नगर निगम ने कई बार नोटिस दी। फिर भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। जिस पर केवलपुर गांव में बने गैंगस्टर के मकान को बुलडोजर द्वारा गिरा दिया गया है। जबकि लखनऊ में भी दोनों मकान गिरा दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-बरेली: आईवीआरआई पशुधन स्वास्थ्य और उत्पादन के क्षेत्र में एक विरासत है: निदेशक
