भाजपा का बड़ा दांव! नितिन की तर्ज पर शिवपाल यादव को बना सकती है विधानसभा उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव को भाजपा नितिन अग्रवाल की तर्ज पर 18 वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष बना सकती है। समझाा जा रहा है कि भाजपा सपा सदन को घेरने के लिए यह दांव खेलने की तैयारी में जुट गई है। पिछले कुछ दिनों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच …

लखनऊ। सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव को भाजपा नितिन अग्रवाल की तर्ज पर 18 वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष बना सकती है। समझाा जा रहा है कि भाजपा सपा सदन को घेरने के लिए यह दांव खेलने की तैयारी में जुट गई है। पिछले कुछ दिनों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच भाजपा से नजदीकियां बढ़ाने का लाभ शिवपाल को बहुत जल्द मिल सकता है। हालांकि अभी न तो भाजपा ने अपना पत्ता खोला है और न शिवपाल इस बारे में खुलकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बताते चलें कि विधानसभा अध्यक्ष हमेशा सत्तारुढ दल से और उपाध्यक्ष हमेशा विपक्ष की तरफ से चुने जाने की परंपरा रही है। कई बार सत्तारुढ दल विरोधी दलों से तल्खी के चलते उपाध्यक्ष पद का चुनाव ही नहीं कराते हैं। हालांकि 17वीं विधानसभा में प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा ने चार साल तक उपाध्यक्ष पद का चुनाव ही नहीं होने दिया। हालांकि विधानसभा चुनावों से एक साल पहले भाजपा ने वैश्य कार्ड खेलते हुए सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उसी कार्ड को दोबारा से भाजपा प्रदेश में आजमाने जा रही है।

बताया जा रहा है कि शिवपाल की नाराजगी के पीछे उनका नेता विरोधी दल न बन पाना है। उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष के लिए हुई सपा विधायकों की बैठक की जानकारी तक शिवपाल को नहीं दी गई थी। बिना उनकी जानकारी के ही अखिलेश यादव को सपा विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया था। जिसके बाद से शिवपाल काफी नाराज चल रहे हैं। इस दौरान लखनऊ से दिल्ली तक उनकी भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात और भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें लगाईं जा रहीं है।

यहीं नहीं विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर जाकर मुलाकात भी की। जिसको लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे। राजनीतिक विशलेषकों ने यहां तक भविष्यवाणी कर दी कि शिवपाल को भाजपा राज्यसभा भेजेगी और उनके पुत्र आदित्य यादव को उनकी पारंपरिक सीट जसवंत नगर से चुनाव लड़ाएगी। हालांकि इस कयासबाजी के बीच रविवार को संकेत मिले हैं कि शिवपाल को उपाध्यक्ष बनाकर भाजपा सपा प्रमुख अखिलेश यादव को करारी शिकस्त देगी।

अपर्णा की मौजूदगी में राजनाथ सिंह से शिवपाल ने की मुलाकात!

समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की कायसबाजी के बीच रविवार को राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की चर्चा गरम रही। इस मुलाकात में मुलायम की छोटी पुत्रबधू अपर्णा यादव के भी शामिल होने की बात कही जाती रही। हालांकि देर शाम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके लिए भाजपा में वैकेंसी नहीं होने की बात कहकर सारी अटकलों को विराम दे दिया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान अपर्णा यादव भी मौजूद रही।

हालांकि शाम तक न तो शिवपाल और न ही भाजपा द्वारा ऐसी किसी मुलाकात की पुष्टि की गई । रक्षामंत्री आवास पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक रविवार को राजनाथ सिंह से अपर्णा यादव के अलावा मुकेश शर्मा, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक योगेश शुक्ल ,मिर्जापुर से आए रक्षा मंत्री के सहपाठी रहे डॉक्टर दिलीप अग्निहोत्री और आरएन तिवारी, जीडी गोयनका ग्रुप के सर्वेश गोयल,शिव शंकर अवस्थी, नंदनी मिश्रा सिंह, अवध बार एसोसिएशन से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सहित निगम आयोग बोर्ड के चेयरमैन व सदस्य भी मिलने पहुंचे।

इसके अलावा पर्वतीय महापरिषद के गणेश जोशी व टी.एस मनराल, सनातनी पंजाबी महासभा केअनिल बरमानी, दिलीप लोधी, जानकीपुरम के रामभानु मिश्रा, अभिषेक खरे, रजनीश गुप्ता प्रमुख रहे। रक्षामंत्री से मुलाकात करने वालों की इस सूची में शिवपाल से मुलाकात का ब्योरा दर्ज नहीं है। भाजपा प्रवक्ता राजेश त्रिपाठी ने भी शिवपाल सिंह से राजनाथ सिंह की मुलाकात से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें:-आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार