आज का राशिफल। 04 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज जीवन की सत्यता का सामना करना पड़ेगा। आपको कारोबार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए। वृष आज अनावश्यक खर्चों को कम करने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य …

मेष

आज जीवन की सत्यता का सामना करना पड़ेगा। आपको कारोबार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए।

वृष

आज अनावश्यक खर्चों को कम करने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है।

मिथुन

आज लोगों पर आपका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। परिवार के छोटे सदस्यों की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेंगे। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। आप दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे। नए कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे।

सिंह

आज गंभीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें। आप अपनी छवि को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको बड़ा लाभ होगा।

कन्या

आज जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द उठाएगे। अपनी दिनचर्या में आप बदलाव ला सकते हैं। आप स्वयं को काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे।

तुला

आज बड़ों की राय लेकर काम करना हितकर होगा। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। टीम भावना को रखते हुए काम करें। नए व्यावसायिक संपर्क विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु

आज अपने मित्रों की आप काफी सहायता करेंगे। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का विकास कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

मकर

आज संतान के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। युवा प्रेमियों को कुछ तनाव हो सकता है। आपको कुछ आकस्मिक खर्च करने पड़ सकते हैं। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कुंभ

आज शाम के समय दोस्तों से मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखल न दें। शेयर से जुड़े कार्यों से लाभ होगा।

मीन

आज प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको पुराने अनुभवों से लाभ हो सकता है। अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़ना नहीं चाहिए। व्यवसाय में गति आने की संभावना है।