श्रावस्ती से मुख्यमंत्री ‘स्कूल चले हम अभियान’ का करेंगे शुभारंभ, तैयारी पूरी
बहराइच। श्रावस्ती के प्राथमिक विद्यालय जयचंद्र कटघरा से सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। बस कुछ ही देर में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पहुंचने वाला है। प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपद में श्रावस्ती शामिल है। यहां की शिक्षा रैंकिंग काफी निचले स्तर पर …
बहराइच। श्रावस्ती के प्राथमिक विद्यालय जयचंद्र कटघरा से सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। बस कुछ ही देर में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पहुंचने वाला है।
प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपद में श्रावस्ती शामिल है। यहां की शिक्षा रैंकिंग काफी निचले स्तर पर है। इसको देखते नवीन शिक्षा सत्र के लिए स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री श्रावस्ती जिले से करेंगे। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि इकौना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जयचंद्र कटघरा में सभी तैयारी की गई है। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचेंगे। इसके बाद अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री के आने का इंतजार है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। मौके पर विधायक राम फेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, बीएसए, डीआईओएस समेत अन्य पहुंच गए हैं। मालूम हो कि सोमवार से प्रदेश भर में स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत होगी।
अभियान के तहत सबसे कम साक्षरता वाले जनपदों पर विशेष फोकस के लिए सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग बल दे रहा है।
