मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के दामाद शादाब की मौत, कुछ दिन पूर्व पड़ा था फैक्ट्री पर छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के दामाद शादाब की हार्टअटैक से मौत हो गई है। बता दें कि तीन दिन पहले ही याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा था। जहां पर गलत तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। ऐसा बताया जा रहा …

मेरठ। यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के दामाद शादाब की हार्टअटैक से मौत हो गई है। बता दें कि तीन दिन पहले ही याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा था। जहां पर गलत तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि हाजी याकूब कुरैशी के दामाद मेरठ कोतवाली इलाके में रहते थे। यहीं पर पूर्व मंत्री भी रहते हैं।

खबर है कि वह आज कल देहरादून में था। शनिवार को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें फौरन निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हाजी याकू कुरैशी के दामाद की मौत का एलान कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि शादाब काफी दिनों से तनाव में थे।

बता दें कि पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मेरठ में हापुड़ रोड पर अल फईम मीटेकस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री है। 31 मार्च को पुलिस और प्रशासन ने छापा मारकर अल फईम मीटेकस प्राइवेट लिमिटेड से 2.4 लाख किलो मीट पकड़ा था। जबकि उस दिन मीट प्लांट बंद पड़ा है।

पुलिस ने इस मामले में हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी, बेटे इमरान और फिरोज के साथ-साथ कुल 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने फैक्टरी से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। मुकदमे में दामाद का नाम नहीं है। शादाब की मौत की जानकारी लगने पर पुलिस भी एक्टिव हो गई है।

पढ़ें-वाराणसी: सीएम योगी ने पीएम देउबा से की भारत नेपाल सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा

संबंधित समाचार