योगी सरकार ने दिया यह निर्देश, प्रदेश में 7,442 मदरसों की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आधुनिकीकरण योजना का लाभ लेने वाले सभी 7,442 मदरसों की जांच करवाने की घोषणा कर दी है। कुछ जिलों में कागजों में चल रहे फर्जी मदरसों की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार मदरसों के लिए एक …

लखनऊ। यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आधुनिकीकरण योजना का लाभ लेने वाले सभी 7,442 मदरसों की जांच करवाने की घोषणा कर दी है। कुछ जिलों में कागजों में चल रहे फर्जी मदरसों की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार मदरसों के लिए एक योजना चलाती है। मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अंदर मुस्लिम बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने पर जोर दिया जाता है। इसके लिए हर एक मदरसे में तीन अतिरिक्त शिक्षक भी रखे जाते हैं। उसमें स्नातक शिक्षकों को छह हजार और परास्नातक शिक्षकों को 12 हजार रुपये सैलरी दी जाती हैं। यूपी सरकार भी इन शिक्षकों को अपनी तरफ से ज्यादा मानदेय देती है। इन मदरसों में कुल 21126 शिक्षक पढ़ाते हैं।

ऐसी शिकायतें आई थीं कि एक ही सोसाइटी द्वारा बहुत से मदरसों का संचालन हो रहा था। अब इस बार योगी सरकार को अमरोहा, गोंडा और कुशीनगर को लेकर फर्जी मदरसों की शिकायतें मिली हैं, ऐसे में सभी मदरसों की विस्तृत जांच करवाई जा रही है। इस सब के साथ मदरसों में शिक्षा कैसी चल रही है, इसकी जांच भी करवाई जाएगी।

पढ़ें-मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के दामाद शादाब की मौत, कुछ दिन पूर्व पड़ा था फैक्ट्री पर छापा

 

संबंधित समाचार