बाराबंकी: प्रधानाचार्य को छात्रा से बदसलूकी करना पड़ा भारी, पद से धोना पड़ा हाथ, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सार्वजनिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार जब उन्होंने छात्रा के साथ बदसलूकी की तो छात्रा के क्षमा कर देने से उन्हें जेल जाने से तो मुक्ति मिल गई लेकिन उप जिलाअधिकारी हैदर गढ़ की जांच में वे दोषी पाए गए। सोमवार को जिला प्रशासन …

बाराबंकी। सार्वजनिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार जब उन्होंने छात्रा के साथ बदसलूकी की तो छात्रा के क्षमा कर देने से उन्हें जेल जाने से तो मुक्ति मिल गई लेकिन उप जिलाअधिकारी हैदर गढ़ की जांच में वे दोषी पाए गए। सोमवार को जिला प्रशासन ने उन्हें  प्रधानाचार्य पद से हटा दिया।

छात्रा के साथ बदसलूकी के बाद वे चर्चा में आए थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी ले लिया था। लेकिन छात्रा द्वारा क्षमा कर दिए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इसके पूर्व वे अधिक फीस वसूली को लेकर भी चर्चा में आए थे। स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि उप जिलाधिकारी को परिचय पत्र मंगवा कर अपने कार्यालय से बटवा ना पड़ा था।

इन दोनों ही मामलों में प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच चल रही थी। चुनाव के दौरान भी उन्हें जिलाधिकारी और परीक्षक की फटकार सुननी पड़ी थी। उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर  की रिपोर्ट पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी ने उन्हें  प्रधानाचार्य पद से कार्यमुक्त कर दिया है। अब प्रधानाचार्य के लिए उनके विकल्प की तलाश की जा रही है।

पढ़ें- शिवपाल यादव पर चढ़ा भगवा रंग, भगवान राम को बताया परिवार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला

संबंधित समाचार