रायबरेली: सर्राफा व्यवसायी से तमंचे के बल पर हुई लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दुस्साहसिक बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी तमंचे की नोंक पर लाखों रुपए लूट लिए है। घटना को अंजाम देकर बदमाश बड़े आराम से भाग गए है। मामला जिले की सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। क्षेत्र के गांव बिसायक  निवासी  प्रदीप कुमार सोनी की भूपगंज कस्बे …

रायबरेली। दुस्साहसिक बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी तमंचे की नोंक पर लाखों रुपए लूट लिए है। घटना को अंजाम देकर बदमाश बड़े आराम से भाग गए है।

मामला जिले की सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। क्षेत्र के गांव बिसायक  निवासी  प्रदीप कुमार सोनी की भूपगंज कस्बे में सर्राफा की दुकान है। रविवार की देर शाम को वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे बैग छीन लिया। उसके बाद बदमाश बड़े आराम से भाग गए।

बैग में लाखों रुपए कीमत के आभूषण और बीस हजार रुपए की नगदी थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की नाकेबंदी की है लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पढ़ें- घरेलू कलह के चलते महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर खुदकुशी की

संबंधित समाचार