राहुल गांधी तेलंगाना कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार शााम तेलंगाना कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर मंथन के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। बता दें कि अगले साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात में कई …
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार शााम तेलंगाना कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर मंथन के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। बता दें कि अगले साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।
राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। मीटिंग के एजेंडे में धान खरीद और विधानसभा चुनाव का मुद्दा प्रमुख है। ये मुलाकात राहुल गांधी के आवास पर होगी।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की बीते एक हफ्ते में तेलंगाना के पार्टी नेताओं के साथ ये दूसरी मुलाकात है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव विभिन्न दलों से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस गठबंधन बनाने का आह्वान कर रहे हैं।
तेलंगाना में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ गठबंधन किया था। हालांकि, टीआरएस ने चुनाव जीतकर सरकार बनाई। बीते महीने तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने टीआरएस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा था कि देश कि सबसे पुरानी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी, लेकिन मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के रूप में “वह भरोसेमंद नहीं हैं”।
ये भी पढ़ें-
ठाणे जिला परिषद मुख्यालय के निकट आपदा नियंत्रण कक्ष में लगी आग
