प्रतापगढ़: नायब नाजिर की हत्या के आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की उठी मांग, धरने पर बैठे कर्मचारी
प्रतापगढ़। जिले में नायब नाजिर की पिटाई से हुई मौत के मामले में सरकारी कर्मचारी आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग के साथ सोमवार को धरने पर बैठ गये हैं। नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की पिटाई से हुयी मौत के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया …
प्रतापगढ़। जिले में नायब नाजिर की पिटाई से हुई मौत के मामले में सरकारी कर्मचारी आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग के साथ सोमवार को धरने पर बैठ गये हैं।
नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की पिटाई से हुयी मौत के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया है मगर कर्मचारी उसकी गिरफ्तारी पर अड़ गये हैं।
इस सिलसिले में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने यहां कार्यालयों में तालाबंदी की और कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गये। कर्मचारी संगठन हत्यारोपी एस डी एम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
नायब नाजिर की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मृत्यु हो गयी थी। मृतक के बेटे की तहरीर पर एसडीएम के विरुद्ध हत्या सहित कई गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ है।
मृतक के बेटे ने अपनी तहरीर में कहा है कि एसडीएम ने 30 अक्टूबर की रात में उसके पिता की डण्डे से पिटाई की थी जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी।
पढ़ें- बरेली: इस हफ्ते 40 डिग्री सेल्सियस भी पार हो सकता है तापमान, अप्रैल में होगी मई-जून जैसी भीषण गर्मी
