शिक्षा ही जीवन में लाती है परिवर्तन : सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 10 बजे के आसपास श्रावस्ती हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने पूजन अर्चन के साथ स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। नन्हें छात्रों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जय चंद्र कटघरा में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था। तय समय के …

बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 10 बजे के आसपास श्रावस्ती हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने पूजन अर्चन के साथ स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। नन्हें छात्रों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जय चंद्र कटघरा में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था। तय समय के मुताबिक योगी आदित्यनाथ सुबह 9:55 बजे विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पंडित की मौजूदगी में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके बाद स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद प्राथमिक विद्यालय के नन्हे छात्रों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से सबने मिलकर लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान शिक्षा को हुआ है, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई से उसकी भरपाई की गई। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। सीएम ने कहा कि सभी बच्चों के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से ही जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में दो करोड़ बच्चों का नामांकन कराया जायेगा। एक घंटे के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी अरविंद मौर्य, सीडीओ, बीएसए समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Nushrratt Bharuccha Photos: पार्क में फ्लोरल मैक्सी पहनकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट, स्माइल से जीता फैंस का दिल

संबंधित समाचार