बांदा: अवैध खनन के गड्ढे में डूबकर दो मासूमों की हुई मौत, राज्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले में अवैध खनन के गड्‌ढों में डूबकर दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया। मामला देहात कोतवाली के गुरेह गांव के राम गुलाम का पुरवा का है। मुन्ना (14) पुत्र पक्कू, धीरु (8) पुत्र बिंदा, सुभाष (13) और विकास (11) गांव के बाहर भैंस चराने के …

बांदा। जिले में अवैध खनन के गड्‌ढों में डूबकर दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया। मामला देहात कोतवाली के गुरेह गांव के राम गुलाम का पुरवा का है।

मुन्ना (14) पुत्र पक्कू, धीरु (8) पुत्र बिंदा, सुभाष (13) और विकास (11) गांव के बाहर भैंस चराने के लिए गए थे। गर्मी ज्यादा होने की वजह से भैंसे अवैध खनन के गड्‌ढे में भरे पानी में चली गईं। जानवरों के पीछे-पीछे चारों बच्चे भी नहाने के लिए उतर गए।

नहाते वक्त अचानक से मिट्‌टी धंस गई। चारों पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने सुभाष और विकास को तो बचा लिया, लेकिन मुन्ना और धीरू नहीं मिले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

सीओ राकेश कुमार रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मुन्ना और धीरू को गड्‌ढे से बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने दोनों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

जानकारी पर राज्य जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। राज्यमंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही दोनों परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

पढ़ें- हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न, देवलाल बने अध्यक्ष

संबंधित समाचार