‘विक्रम वेधा’ से ऋतिक रोशन ने दिखाया अपना रफ टफ लुक, सबा आजाद ने किया रिएक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से अपना अपना रफटफ लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में एक्टर और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का …

मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से अपना अपना रफटफ लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में एक्टर और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है।

फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था। इस फिल्म में ऋतिक वेधा के रूप में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर वेधा लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में ऋतिक बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बालों के साथ रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। फोटोज में ऋतिक ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ डार्क सनग्लासेज लगाए हुए पोज देते हुए दिख रहे हैं। वेधा लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, आंतरिक वेधा को प्रसारित कर रहा हूं।

इसी तरह एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-, क्यों हैलो।

गौरतलब है कि इस फिल्म में ऋतिक रौशन दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए एक शातिर अपराधी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान आर. माधवन द्वारा निभाई एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो हर बार अपराधी द्वारा सुनाई कहानी में फंस जाता है और उसको पकड़ने में असमर्थ रहता है।

पढ़ें-डंपर ने तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार