बलिया: कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, आठ महीने तक भूखे प्यासे रहकर की घर की रखवाली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिले से कुत्ते की वफादारी का एक समाचार आज सुर्खियों में है। कुत्ते ने वफादारी की मिसाल पेश की है। कुत्ते का नाम जेनी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस कुत्ते को बांसडीहरोड क्षेत्र के रघुनाथपुर (बेला) गांव के अभिषेक पाल के परिवार के लोगों ने पाला …

बलिया। यूपी के बलिया जिले से कुत्ते की वफादारी का एक समाचार आज सुर्खियों में है। कुत्ते ने वफादारी की मिसाल पेश की है। कुत्ते का नाम जेनी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस कुत्ते को बांसडीहरोड क्षेत्र के रघुनाथपुर (बेला) गांव के अभिषेक पाल के परिवार के लोगों ने पाला था।

आठ महीना पहले घर में ताला लगाकर कहीं चला गया था। कुत्ता दिनभर घर की रखवाली करता और रात में रोता था। लोगों को जब इस बार में पता चला तो वो कुत्ते के रोने पर रोटी डाल देते थे। कुत्ते ने कुल आठ महीने तक भूखे प्यासे घर की रखवाली कि।

वहीं लोगों ने जब मामले की जानकारी दी तो पुलिस कुत्ते को ले गई और थाने में उसके खाने पीने का बंदोबस्त किया। पुलिस कुत्ते की मालिकों को खोज रही है वहीं इस कुत्ते जेनी की बलिया जिले में चारों ओर चर्चे हैं।

यह भी पढ़ें; रामपुर : आजम खां के करीबी सपा नेता युसूफ मलिक ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानें क्या है पूरा मामला

 

 

 

संबंधित समाचार