गाजियाबाद: प्रसाद बंटवारे को लेकर पुजारियों में हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत
गाजियाबाद। मोदीनगर में गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में छोटे छोटे पूजा स्थल पर चढ़ने वाले प्रसाद बंटवारे को पुजारियों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बता दें कि गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में चैत मास में पहले …
गाजियाबाद। मोदीनगर में गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में छोटे छोटे पूजा स्थल पर चढ़ने वाले प्रसाद बंटवारे को पुजारियों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
बता दें कि गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में चैत मास में पहले नवरात्र से मेले का शुभारंभ हो जाता है।
मंदिर परिसर में मुख्य माता के मंदिर के अलावा 4 दर्जन से अधिक छोटे-छोटे मंदिर भी बने हुए हैं। छोटे मंदिरों में पुजारी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से पूजा अर्चना कराते हैं।
सोमवार सुबह मंदिर पर चढ़ाए गए प्रसाद व पैसे के बंटवारे को पुजारियों में जमकर मारपीट होती रही। मारपीट होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे पुजारियों को छुड़ाया और समझा-बुझाकर शांत किया।
पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर पर हमले का मामला, हमलावर अहमद का पिता बोला- बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
