हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने थामा AAP का दामन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पड़ोसी हरियाणा में अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। आप में आज हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं टीएमसी नेता अशोक तंवर शामिल हुए। तंवर को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में पार्टी में शामिल कराया। …
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पड़ोसी हरियाणा में अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। आप में आज हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं टीएमसी नेता अशोक तंवर शामिल हुए। तंवर को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में पार्टी में शामिल कराया।
बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे से नाराज होकर अशोक तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। दरअसल, अशोक तंवर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने से भी नाराज थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दवाब में पार्टी हाईकमान ने तंवर को पद से हटाकर कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। तंवर भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कांग्रेस छोड़ने के बाद गत विधानसभा चुनाव में अशोक तंवर जननायक जनता पार्टी के साथ रहे, जबकि एलनाबाद उपचुनाव में उन्होंने इनोले के अभय सिंह चौटाला का समर्थन किया। 25 फरवरी 2021 को तंवर ने अपना भारत मोर्चा बनाया था, लेकिन गत नवंबर में तंवर ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
तंवर को तृणमूल कांग्रेस में बकायदा पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में शामिल कराया था, लेकिन एक बार फिर तंवर ने राजनीतिक पाला बदला है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत से उत्साहित तंवर ने अब आप की सदस्यता ली है।
ये भी पढ़ें-
