हरदोई: पुलिस को गुमराह करने वाले ने कुबूल किया गुनाह, पानी में डुबोकर की थी पत्नी की हत्या
हरदोई। पत्नी की पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर शव को दफन करने वाला उसका पति पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब नए सिरे से मामले की जांच की गई,तो सारी सच्चाई सामने आ गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने शैलेन्द्री हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके नाटकबाज़ पति की करतूत सामने रखी। एसपी राजेश …
हरदोई। पत्नी की पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर शव को दफन करने वाला उसका पति पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब नए सिरे से मामले की जांच की गई,तो सारी सच्चाई सामने आ गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने शैलेन्द्री हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके नाटकबाज़ पति की करतूत सामने रखी।
एसपी राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बघौली थाने के अनवरखेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज चौसा की शैलेन्द्री पत्नी श्रीराम मौर्या की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को कछौना थाने के समसपुर निवासी हरिनाम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि काफी दिनों से उसकी बेटी शैलेन्द्री गायब है। पुलिस ने जब उसके पति श्रीराम से इस बाबत पूछताछ की तो उसने बताया था कि वह पत्नी शैलेन्द्री को लेकर नैमिषधाम गया हुआ था। जहां 11 फरवरी को पत्नी अचानक लापता हो गई। इस तरह श्रीराम बराबर पुलिस को गुमराह करता रहा।इसके बाद इलाकाई पुलिस ने एसपी और सीओ बघौली की गाइडलाइन पर चलते हुए नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी।
श्रीराम ने ही पत्नी शैलेन्द्री की हत्या की,पुलिस को बराबर इसी तरह के क्लू हाथ लगते रहे। पुलिस ने रविवार को फज़लपुर तिराहे के पास से श्रीराम को दबोचते हुए उससे कड़ी पूछताछ की। श्रीराम ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच मन-मुटाव रहता था। इसी के चलते उसने दौलतपुर गांव के पास से निकली नहर के पानी में डुबोकर शैलेन्द्री की हत्या कर शव को दौलतपुर में धनश्याम के बाग में दफन कर दिया। पुलिस ने पिता हरिनाम की तहरीर पर श्रीराम के खिलाफ पत्नी शैलेन्द्री की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हत्यारे पति को दबोचने वाले जवान
हरदोई। शैलेन्द्री हत्याकांड में शामिल उसके पति को गिरफ्तार करने वाली टीम में बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार के अलावा एसआई श्यामजी उजमा,रामानन्द मिश्रा, कांस्टेबिल तेजपाल, शाकिर अली, रेणुका आरती,हेड कांस्टेबिल राजेंद्र सिंह, होरी लाल, अभिनन्दन यादव, सत्यप्रकाश सिंह व सम्राट सिंह शामिल रहे।
पढ़ें-अयोध्या: शटर काट चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार
