बरेली: इज्जतनगर में 36 आरोपी पकड़े जाने के बाद भी गौकशी जारी, अब गेंहू के खेत में मिले गाय के अवशेष
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बीते करीब 4 महीनों में 36 गौकशी आरोपी पकड़े जाने के बाद भी गौकशी रुकने का नाम नहीं ले रही। रविवार की रात इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी गांव में तस्करों ने फिर एक गाय काट दी। मगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बीते करीब 4 महीनों में 36 गौकशी आरोपी पकड़े जाने के बाद भी गौकशी रुकने का नाम नहीं ले रही। रविवार की रात इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी गांव में तस्करों ने फिर एक गाय काट दी। मगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद योगी सेना को भी इसकी सूचना दी गई। मामले में योगी सेना के पदाधिकारियों की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गौकशी की यह है छठी बारदात
दअरसल, इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी में लोगों ने सुबह गेंहू के खेत में एक गाय के अवशेष बिखरे हुए देखे। साथ ही पूरी जमीन खून से लथपथ थी। पता चला कि यहां पर तस्करों ने गाय को काट दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और योगी सेना को भी इस बात की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलाई और अवशेषों को वहीं पर गड्डा खुदवाकर दफना दिया। बताते चलें कि भगवानपुर धीमरी और उसके आस-पास के गांव में यह छठी गौकशी की घटना है। मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।
पुलिस का दावा 36 आरोपी पकड़े, फिर भी जारी गौकशी
एक ओर जहां पुलिस का दावा है कि इज्जतनगर इलाके में गौकशी करने वाले 36 आरोपियों को पकड़ लिया है। मगर ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इतने आरोपियों के पकड़े जाने के बाद भी गौकशी की घटनाओं पर रोक क्यों नहीं लग रही। हालांकि इस मामले में योगी सेना के पदाधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
