क्या सर्जरी के बाद बढ़ने लगता है वजन? जानिए क्या कहते हैं गैस्ट्रो सर्जरी विशेषज्ञ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सर्जरी (ऑपरेशन) के बाद अक्सर लोगों को वजन बढ़ने की शिकायत हो जाती है। लोगों को लगता है कि शारीरिक व्यायाम कम करने के कारण ऐसा होता है। लेकिन ऐसा नहीं है इसके कई कारण हो सकते हैं। सर्जरी के बाद ठीक होने के दौरान शरीर में पानी जमा होने के कारण भी मोटापा …

लखनऊ। सर्जरी (ऑपरेशन) के बाद अक्सर लोगों को वजन बढ़ने की शिकायत हो जाती है। लोगों को लगता है कि शारीरिक व्यायाम कम करने के कारण ऐसा होता है। लेकिन ऐसा नहीं है इसके कई कारण हो सकते हैं। सर्जरी के बाद ठीक होने के दौरान शरीर में पानी जमा होने के कारण भी मोटापा बढ़ जाता है।

लोहिया संस्थान के गैस्ट्रो इंट्रोलॉजी विभाग के गैस्ट्रो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान पाण्डेय ने बताया सर्जरी के बाद हर किसी को वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है। यह केवल उन लोगों को होती है जिन्हें हार्निया कि शिकायत होती है। वहीं महिलाओं में कई बार सर्जरी से डिलीवरी होने के बाद उनका वजन बढ़ जाता।

सर्जरी के बाद इन कारणों से बढ़ता है वजन

डॉ. अंशुमान ने बताया कि ट्रामा में अक्सर मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और एंडो क्राइन में बदलाव होते हैं। इस ट्रामा के कारण शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है। जिसके चलते हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इससे शरीर में स्ट्रेस होना शुरू हो जाता है, जिससे वजन बड़ सकता है। इसे पोस्ट ट्रॉमा स्ट्रेस डिसऑर्डर भी कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद वजन बढ़ने का सबसे मुख्य कारण शरीर में पानी का जमा हो जाना है। कई बार यह समस्या उन लोगों में देखने को मिलती है, जो पानी बहुत ज्यादा पीते हैं, लेकिन सर्जरी के बाद कई बार टिश्यूज के बीच फ्लुइड इकट्ठा होने लगता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद स्ट्रेस लेना भी वजन बढ़ने का एक कारण है। ज्यादा स्ट्रेस के कारण एड्रिनल ग्लैंड पर डायरेटिक हार्मोन के शरीर में बढ़ने के कारण वजन बढ़ना शुरु हो जाता है।

सर्जरी होने के बाद ऐसे रखें ख्याल

डॉ. अंशुमान ने बताया कि ढ़ेर सारा पानी पीने से आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और आपका पाचन भी सही से होता है। पर्याप्त पानी पीने से ज्यादा फ्लूइड जमा नहीं हो पाता है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: प्रतापगढ़ हत्याकांड के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आरोपित एसडीएम पर की कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार