मुरादाबाद : सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। ननिहाल में बहोरनपुर कला आए युवक की सड़क हादसे में मौत मामले में भगतपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसा एक अप्रैल को हुआ था। इसमें किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े होकर अपने साथी का इंतजार कर रहे युवक को रौंद दिया था। रामुपर के सरावां गांव के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ननिहाल में बहोरनपुर कला आए युवक की सड़क हादसे में मौत मामले में भगतपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसा एक अप्रैल को हुआ था। इसमें किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े होकर अपने साथी का इंतजार कर रहे युवक को रौंद दिया था।
रामुपर के सरावां गांव के रहने वाले गजराम ने पुलिस में तहरीर दी है। बताया कि उनका उनका बेटा सतबीर एक अप्रैल को बहोरनपुर स्थित अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बाइक लेकर मस्जिद के पास खड़ा होकर अपने भाई का इंतजार कर रहा था।
इतने में किसी भारी वाहन लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे रौंद दिया। हादसे में उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अब उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
