अयोध्या: 1 लाख 80 हजार के बकाए में कटी ब्लाक की बिजली, काम ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पावर कार्पोरेशन ने 1 लाख 80 हजार रुपये की बकाएदारी के चलते ब्लाक मवई की बिजली काट दी है। बिजली कटने से ब्लाक के सारे कामकाज ठप हो गए हैं। बिल जमा न करने में लेखाकार और लिपिक की लापरवाही सामने आ रही है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद अधिकतर कार्य प्रभावित होता …

अयोध्या। पावर कार्पोरेशन ने 1 लाख 80 हजार रुपये की बकाएदारी के चलते ब्लाक मवई की बिजली काट दी है। बिजली कटने से ब्लाक के सारे कामकाज ठप हो गए हैं। बिल जमा न करने में लेखाकार और लिपिक की लापरवाही सामने आ रही है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद अधिकतर कार्य प्रभावित होता दिखाई पड़ा।

वही ब्लाक मुख्यालय पर बने आवासों में निवास करने वाले कर्मचारियों के परिवारीजन भीषण गर्मी और पेयजल की समस्या से बेहाल रहे।जेई अखिलेश ने बताया 31 मार्च को ब्लाक मुख्यालय का कनेक्शन अधिक बकाया होने के चलते काटा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 1 लाख 80 रुपए का बिल ब्लाक का बकाया है।

एडीओ पंचायत मवई राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया 31 मार्च से विद्युत कनेक्शन करने के कारण ब्लॉक का सारा कामकाज बंद हो गया है। एक जनरेटर है लेकिन ब्लॉक में अधिक लोड के कारण वह भी चल नहीं पा रहा है।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

संबंधित समाचार