बाराबंकी: नाजिर की पिटाई के विरोध में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, रखी यह मांग
बाराबंकी। प्रतापगढ जिले में एक एसडीएम द्वारा अपने ही तहसील के एक नाजिर की पिटाई के मामले को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने तालाबंदी करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना एंव प्रदर्शन के लिए चले गए। मालूम हो कि …
बाराबंकी। प्रतापगढ जिले में एक एसडीएम द्वारा अपने ही तहसील के एक नाजिर की पिटाई के मामले को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने तालाबंदी करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना एंव प्रदर्शन के लिए चले गए।
मालूम हो कि प्रतापगढ में उपजिलाधिकारी द्वारा एक तहसील में तैनात नाजिर की पिटाई का से हूई मौत का मामला तूल पकडता जा रहा है। आज इस मामले को लेकर स्थानीय तहसील कर्मचारियों में काफी रोश दिखाई दिया। इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय तहसील कर्मियों ने न्यायालय एंव कार्यालयों में ताला बंदी करके कार्य का बहिष्कार किया।
कर्मचारियों के नेता राधेश सैनी ने बताया कि जब तक आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की जाये तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाये। हम लोग इसके लिए जिला महामंत्री मो नईम की अगुवाई में आन्दोंलनरत हो रहे है। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह, ललित कुमार वर्मा, जिशान अहमद, गौरी शंकर, राकेश कुमार, नितेश, विनीत गौतम आदि ने इस घटनाक्रम की निन्दा की।
यह भी पढ़ें; हल्द्वानी: स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ अप्रैल से हॉकी का प्रशिक्षण, प्रदेश भर के खिलाड़ी होंगे शामिल
