बरेली: दहेज के लिए आठ माह की गर्भवती को पीट-पीटकर घर से निकाला, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुरालियों ने आठ माह की गर्भवती महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने 6 लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एक साल पहले हुई थी शादी दरअसल कैंट थाना क्षेत्र …

बरेली, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुरालियों ने आठ माह की गर्भवती महिला को पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने 6 लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी
दरअसल कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाली पूजा ने बताया कि उनकी शादी बीते वर्ष फरवरी में अभयपुर के रहने वाले अक्षय कुमार के साथ हुई थी। मगर ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि दो-दो दिन तक खाने को नहीं देते थे। कई बार कमरे में बंद कर दिया था। पूजा के मुताबिक उसके माता पिता दूसरे के घरों में काम कर गुजर बसर करते है। पूजा का आरोप है कि इसी बीच वह आठ माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे 21 दिसंबर, 2021 को उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के पति अक्षय कुमार, ससुर अनिल कुमार, सास सुनीता, जेठ आशू, और देवर अंकुर व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार