अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच को देखने पहुंचे सीएम योगी, जानें किस टीम ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 32वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में फ्लिकर ब्रदर्स हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मो. शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में सोमवार को खेले गये इस फाइनल मुकाबले में मेजबान यूपी का अजेय क्रम टूट …

लखनऊ। 32वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में फ्लिकर ब्रदर्स हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मो. शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में सोमवार को खेले गये इस फाइनल मुकाबले में मेजबान यूपी का अजेय क्रम टूट गया।

इस मुकाबले में मेजबान यूपी टीम पिछले 18 वर्षों से चैंपियन थी। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पर पहुंचे थे। मैदान में उनकी उपस्थिति से मेजबान खिलाड़ियों ने जीत के लिए जी जान एक कर दिया, लेकिन हरियाणा के खिलाड़ियों से पार नहीं पा सके। विजेता टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता कप के साथ ही पांच लाख रुपए की कैश प्राइज प्रदान की। उपविजेता टीम को तीन लाख रुपए का प्राइज दिया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अभी मैने उभरते हुये हॉकी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा है, दोनों टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन यहां पर किया और सचमुच खेल की उत्कृष्ट भावना देखने को मिली है।

जब एक खिलाड़ी खेल के मैदान में खेलता है, तो वह खिलाड़ी केवल अपने लिये नहीं खेलता है, बल्कि खेलते हुये बहुत कुछ संदेश देकर जाता है, और जब भी हमारे होनहार खिलाड़ी खेल के मैदान में अपना प्रदर्शन करते हैं, तो उस समय जिन महानुभावों के स्मृति में आयोजन होता है, उन महानुभावों की आत्मा भी अत्यन्त प्रफुलित होती होगी, स्वर्गीय बाबू केडी सिंह की आत्मा इन होनहार खिलाड़ियों को खेलते हुये देखती होगी तो अवश्य प्रसन्न होती होगी।

यह भी पढ़ें; मुरादाबाद: प्रतापगढ़ की घटना से मुरादाबाद में भी रोष, काम ठप करके घरने पर बैठे कर्मचारी

संबंधित समाचार