उन्नाव: मुंडन संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन घायल, अन्य को आईं मामूली चोटें
उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानान गांव निवासी गंगा तट पर मुंडन संस्कार कराकर ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। फाजिलपुर गांव के खारजा नहर समीप ब्रेकर पड़ने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। ट्राली में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर तीन लोग गंभीर घायल हो गए। …
उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानान गांव निवासी गंगा तट पर मुंडन संस्कार कराकर ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। फाजिलपुर गांव के खारजा नहर समीप ब्रेकर पड़ने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। ट्राली में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर तीन लोग गंभीर घायल हो गए। ट्राली में बैठी अन्य सवारियों को मामूली चोटे आई। राहगीरों ने घायलों को एम्बुलेंस से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानान गांव निवासी कैलाश पुत्र जसकरण के तीन वर्षीय पुत्र आयुष का मुंडन संस्कार परियर के गंगा तट पर ग्रामीणों व रिस्तेदारो के साथ ट्रैक्टर से कराने गए थे। मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद वापस घर लौटते समय फाजिलपुर गांव के आगे खारजा नहर समीप ब्रेकर पड़ जाने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खंती में पलट गया।
ट्राली में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। लोगो ने कूदकर अपनी अपनी जान बचाई। वहीं ट्रैक्टर पर आगे बैठे रोहित कुमार (22) पुत्र जयरार्म, तेजकुमार (36) पुत्र मूलचंद्र, नरेंद्र कुमार (18) पुत्र नंदलाल ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने स्थानीय लोगो की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाल एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: इटावा में शिवपाल यादव ने किया भागवत कथा का श्रवण, जल्द अयोध्या जाने के लग रहे कयास
