सीतापुर: दीवार के सहारे घर में घुसकर चोरों ने पार किया जेवर व नकदी समेत पांच लाख का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सकरन/सीतापुर। जिले के सकरन थाना क्षेत्र में रविवार की रात पीछे की दीवार के सहारे घर के भीतर घुसे चोर नकदी व जेवर समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गये। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच …

सकरन/सीतापुर। जिले के सकरन थाना क्षेत्र में रविवार की रात पीछे की दीवार के सहारे घर के भीतर घुसे चोर नकदी व जेवर समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गये। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सकरन थाना क्षेत्र के इटौवा गांव निवासी प्रदीप द्विवेदी पुत्र राधेश्याम द्विवेदी परिवार समेत छत पर सोया था।

देर रात पीछे की दीवार फांद कर घर के भीतर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखा एक सोने का हार, दो सोने के कंगन, एक मांगबेंदी, एक बडी नथ, एक छोटी नथ, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो चांदी के हाथ फूल, कमर पेटी, पायल, जेवरी समेत करीब साढे़ तीन लाख की कीमत के जेवर कपडा, बर्तन,पांच हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख से ऊपर की कीमत का सामान चोरी कर ले गये। सुबह जगने पर गृहस्वामी को चोरी का पता चला। प्रदीप द्विवेदी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

चोरों ने उड़ाय दो लाख का माल

रविवार की देर रात बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत दो लाख का माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना थानगांव इलाके के परसिया के मजरा बाबापुरवा गांव निवासी सोनू मिश्रा पुत्र संत राम मिश्रा परिवार सहित घर के बाहर सोये हुए थे। तभी घर के पीछे से बेखौफ चोर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और अलमारी में रखी जेवरात व कपड़े चोरी कर मौके से फरार हो गए।

सोमवार की सुबह परिजनों की नींद खुली, तो कमरे का ताला टूटा हुआ देख दंग रह गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा व अन्य वस्तुएं बिखरी पड़ी मिली। चोरी की वारदात से गांव में एक दहशत का माहौल बना हुआ है। गृहस्वामी द्वारा करीब दो लाख की चोरी होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थानगांव पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सरकारी अस्पतालों की आयुष विंग में दवा की भारी कमी, मरीज परेशान

संबंधित समाचार