साइबर हेल्प डेस्क के सभी पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा नियमित प्रशिक्षण: डीजीपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी मुकुल गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को साइबर क्राइम विशेषज्ञों और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि अब सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क के पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही साइबर …

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी मुकुल गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को साइबर क्राइम विशेषज्ञों और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि अब सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क के पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ ही साइबर क्राइम को लेकर सभी पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। गोष्ठी में साइबर पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष मेजर विनीत कुमार, डायरेक्टर ऑपरेशन पूर्णेंदु सिंह, हेड ट्रेनिंग एवं साइबर विशेषज्ञ डॉ रक्षित टण्डन, यूनिसेफ के दिनेश कुमार व सोशल मीडिया सेल के एएसपी राहुल श्रीवास्तव मौजूद थे।

पुलिस समेत शिक्षा, स्वास्थ्य व चाइल्ड लाइन के कर्मचारी भी किये जाएंगे प्रशिक्षित

गोष्ठी के दौरान यूनिसेफ एवं साइबर पीस फाउंडेशन की ओर से प्रदेश के अंदर साइबर जागरुकता एवं साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव रखा गया। जो उत्तर प्रदेश पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के लिए चलाया जाएगा। साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जो विवेचकों के लिए प्रशिक्षण व रिसर्च कार्यों में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें:-यूपी में बड़े पैमाने पर डीआईजी व एसएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों के होंगे तबादले

संबंधित समाचार