उन्नाव: सीएमओ के निरीक्षण से सीएचसी में मचा हड़कंप, वार्ड में गंदगी देख चिकित्सा प्रभारी को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सीएमओ ने सोमवार दोपहर सीएचसी मियागंज का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी देख उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर मरीजों से जानकारी हासिल की। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने सोमवार दोपहर सीएचसी मियागंज का …

उन्नाव। सीएमओ ने सोमवार दोपहर सीएचसी मियागंज का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी देख उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर मरीजों से जानकारी हासिल की।

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने सोमवार दोपहर सीएचसी मियागंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में बने ड्रेसिंग रूम की हकीकत परखी। यहां गंदगी देखकर कडी फटकार लगाते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ0 सन्दीप मिश्रा को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मरीजो को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी हासिल की। वहीं चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए कि इमरजेंसी वार्ड में व्हील चेयर और स्ट्रेचर अवश्य उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान डॉ. मुश्ताक कादिर, डॉ. शोएब, छय रोग पर्वेक्षक राम प्रकाश यादव, फार्मासिस्ट चंद्रभान वर्मा, वार्ड ब्वाय रहीसुद्दीन सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कानपुर: एंटी रोमियो स्क्वॉयड पर उठे सवाल, युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार