उन्नाव: कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, बीजेपी सरकार को जमकर कोसा
उन्नाव। बढ़ती मंहगाई विशेष तौर पेट्रो उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए तेजी बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनमानस के जीवन में बढ़ती दुश्वारियों का …
उन्नाव। बढ़ती मंहगाई विशेष तौर पेट्रो उत्पादों की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए तेजी बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनमानस के जीवन में बढ़ती दुश्वारियों का हवाला दिया।
कहा गया चुनाव तक शांत रहने के बाद केंद्र सरकार की ओर पेट्रो उत्पादों की कीमते लगातार बढाई जा रही है। कहा कि मोदी सरकार ‘नागरिकों को लूटो अपना खजाना भरो’ की नीति पर काम कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा की जा रही है तानाशाही जनविरोधी असंवैधानिक एवं पूंजीवादी व्यवस्था को पोषित करने वाली नीतियों का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से चंद्रप्रकाश शुक्ला छुन्ना, सुयश बाजपेई, कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला, गौरव शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, कृष्णपाल यादव, युसुफ फारूखी आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें; उन्नाव: सीएमओ के निरीक्षण से सीएचसी में मचा हडकंप, वार्ड में गंदगी देख चिकित्सा प्रभारी को लगाई फटकार
