लखनऊ: ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सख्त, कार्रवाई के दिए आदेश
लखनऊ। ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल,पूरा मामला बलिया जिले का बताया जा रहा है,यहां पर चिलकहर क्षेत्र में एक शख्स मरीज को ठेले पर ले जा रहा था,जिसकी फोटो सोशल मीडिया …
लखनऊ। ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल,पूरा मामला बलिया जिले का बताया जा रहा है,यहां पर चिलकहर क्षेत्र में एक शख्स मरीज को ठेले पर ले जा रहा था,जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आयी है। बताया जा रहा है इसी फोटो का उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुये पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
ढेरों कवायदों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में खस्ताहाल व्यवस्था की हालत आये दिन सोशल मीडिया में दिखाई पड़ जाती हैं,कुछ ऐसा ही मामला बलिया जिले में सामने आया,जहां एक गांव में बीमार पत्नी को ले जाने के लिए एक शख्स को ठेले का सहारा लेना पड़ा,जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।
इस बात की जानकारी होते ही उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिख जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
य़ह भी पढ़ें: सपा से संबंध खत्म करेंगे शिवपाल, भाजपा से गठबंधन या पार्टी विलय पर फंसा पेंच
