लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट पर 15.42 लाख रुपए के सोने के साथ पकड़ा गया यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम विभाग ने जांच करते हुए एक यात्री से 15 लाख 42 हजार रुपए का सोना बरामद किया है। यात्री इस सोने को अपने बालों पर विग के बीच छिपाकर ले जा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए यूपी-उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर वेदप्रकाश शुक्ला …

लखनऊ। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम विभाग ने जांच करते हुए एक यात्री से 15 लाख 42 हजार रुपए का सोना बरामद किया है। यात्री इस सोने को अपने बालों पर विग के बीच छिपाकर ले जा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए यूपी-उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिदिन की तरह ही चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक शारजहां से आई इंडिगो 6ई 1412 फ्लाइट से उतरे व्यक्ति को चेकिंग के दौरान रोका गया। व्यक्ति ने नकली विग पहन रखी थी। शक के दृष्टिकोण से जब उसे मेटल डिटेक्टर से पास कराया गया तो पता चला कि उसने विग के अंदर बालों से चिपका कर कुल 291 ग्राम सोना छिपाकर रखा हुआ था। जिसकी कुल कीमत 15 लाख 42 हजार रुपए बताई जा रही है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यूपी का अजेय क्रम टूटा, हरियाणा बना चैंपियन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म