बरेली: छुट्टी मांगने पर जीआरपी सिपाही से की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार । सोमवार को बरेली जंक्शन जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पर छुट्टी मांगने गए सिपाही ने मारपीट का आरोप लगाया। सिपाही के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक ने न सिर्फ उसको गालियां दी बल्कि कॉलर पकड़कर थप्पड़ रसीद कर दिया। सिपाही ने पूरे मामले की शिकायत। पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनुभाग से लिखित रूप में की …

बरेली, अमृत विचार । सोमवार को बरेली जंक्शन जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पर छुट्टी मांगने गए सिपाही ने मारपीट का आरोप लगाया। सिपाही के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक ने न सिर्फ उसको गालियां दी बल्कि कॉलर पकड़कर थप्पड़ रसीद कर दिया। सिपाही ने पूरे मामले की शिकायत।

पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनुभाग से लिखित रूप में की और जीआरपी सीओ को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।
मेरठ निवासी सिपाही प्रमोद कुमार जीआरपी जंक्शन पर तैनात है। सिपाही ने मुरादाबाद एसपी अर्पणा गुप्ता से लिखित शिकायत की जिसके मुताबिक उसने जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह से 10 दिन की छुट्टी मांगी थी।

उसकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद मंदिर में नवदंपत्ति की जात का कार्यक्रम धार्मिक रीति रिवाज से होता है। इसके अलावा माता का जागरण भी होना था। लेकिन प्रभारी निरीक्षक केवल पांच दिन की छुट्टी दे रहे थे। वह दोबारा छुट्टी के लिए उनके पास गया तो प्रभारी निरीक्षक ने अभद्रता करते हुए थाने में ही वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर गला दबाया।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह के मुताबिके प्रमोद 14 दिन की छुट्टी लेने आए थे। जिसमें उन्होंने 8 दिन की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद प्रमोद इसी बात से नाराज हो गए है और शिकायत कर दी है। मारपीट गला दबाने का आरोप निराधार है। वहीं सिपाही का कहना है कि सीओ देवी दयाल ने उसकी छुट्टी मंजूर कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: इंदिरा मार्केट में चोरी की बिजली से चल रही थी कपड़े की दुकान

संबंधित समाचार