आज का राशिफल। 05अप्रैल, 2022
मेष आज जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। संपर्को से लाभ मिलेगा। आज उधार लेन-देन के कारण नुकसान हो सकता है। सरकारी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। वृष आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। जॉब में …
मेष
आज जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। संपर्को से लाभ मिलेगा। आज उधार लेन-देन के कारण नुकसान हो सकता है। सरकारी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
वृष
आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। जॉब में पदोन्नति हो सकती है। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। दांपत्य में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा।
मिथुन
आज कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्तियों से बहसबाजी नहीं करनी चाहिए। भावनात्मक रूप से मनोबल में कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। आज स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की आशंका है।
कर्क
आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर डील आपके पक्ष में हो सकती है।
सिंह
आज दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। पुराने परिचितों से आज मुलाक़ात हो सकती है।
कन्या
आज दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी वाणी में सौम्यता से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों के प्रति विश्वास और सम्मान की भावना में वृद्धि होगी। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। पिता आपको आज काफी सपोर्ट कर सकते हैं।
तुला
आज व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। एलर्जी और श्वास से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है। प्रदूषण वाली जगहों से दूर रहें। आलस्य को स्वयं पर हावी न होने दें। घर में मेहमान आ सकते हैं।
वृश्चिक
आज विवाहेत्तर संबंधों को लेकर सचेत रहें। शिक्षा में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। अपनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।
धनु
आज आपके बौद्धिक गुणों की प्रशंसा होगी। साझेदारी के व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें। सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा।
मकर
आज किसी मध्यस्थ व्यक्ति के कारण आपका कोई अटका काम बन सकता है। आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। नए कार्यों की योजना बनायेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
कुंभ
आज बच्चों के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा सा रहेगा। दांपत्य संबंधों को लेकर आप काफी भावुक रहेंगे।
मीन
आज धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बिखरे रिश्तों को आज जोड़ सकते हैं। सभी कार्यों को आप शान्तिपूर्ण तरीके से करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का विचार बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
