बरेली: डीडीपुरम में चला बीडीए का बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नए वित्तीय वर्ष में बीडीए का बुलडोजर सोमवार को डीडीपुरम के एक भवन पर चला। यह भवन नक्शे के विपरीत बनाया गया था। भवन में एक रेस्टोरेंट को भी दिसम्बर में सील किया गया था, लेकिन भवन मालिक ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। बीडीए के प्रवर्तन दल ने मौके पर …

बरेली, अमृत विचार। नए वित्तीय वर्ष में बीडीए का बुलडोजर सोमवार को डीडीपुरम के एक भवन पर चला। यह भवन नक्शे के विपरीत बनाया गया था। भवन में एक रेस्टोरेंट को भी दिसम्बर में सील किया गया था, लेकिन भवन मालिक ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। बीडीए के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण तुड़वाया।

सोमवार सुबह बीडीए में जनकपुरी गुरुद्वारा कमेटी के लोग वीसी से मिलने पहुंचे। उसी समय कार्यालय से सहायक अभियंता एके गुप्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता डीडीपुरम के लिए निकला और सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे से तीसरे भवन के सामने रुक गया। यहां एक मॉल भी खुला है। इसी के पड़ोस में नामी शोरूम भी है। वहां पहुंचकर टीम ने सभी को शो रूम से निकलने की बात कही।

सभी के बाहर आने के बाद टीम ने भवन के नीचे पार्किंग के स्थान पर दुकानों के शटर बुलडोजर से तोड़वा दिए।नीचे उतरने वाली सीढ़ियों को भी तोड़ दिया गया। इसके बाद भवन में बगल से बाहर से बनाई गई लोहे की अवैध सीढ़ियों को भी बुलडोजर ने निशाना बनाया। इसी भवन की ऊपरी मंजिल पर रेस्टोरेंट भी था। इसे बीडीए ने 14 दिसम्बर को सील किया था। लेकिन भवन मालिक ने बीडीए की सीलिंग कार्रवाई को अनदेखा कर दिया था। इस पर भी कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बैंक में मारपीट, 5 मिनट में पहुंची कोतवाली पुलिस

संबंधित समाचार