Sri Lanka crisis : इस्तीफा नहीं देंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया, कहा- कोई 113 का बहुमत साबित कर ले तो उसे सत्ता सौंप दूंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में गहराते राजनीतिक और आर्थिक संकट को लेकर विपक्ष ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांगा है। इस पर गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति का पद नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वे संसद में 113 सीटों का बहुमत साबित करने वाली किसी भी पार्टी को सरकार सौंपने के …

कोलंबो। श्रीलंका में गहराते राजनीतिक और आर्थिक संकट को लेकर विपक्ष ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा मांगा है। इस पर गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति का पद नहीं छोड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वे संसद में 113 सीटों का बहुमत साबित करने वाली किसी भी पार्टी को सरकार सौंपने के लिए तैयार हैं। डेली मिरर अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राजपक्षे ने देशभर में सार्वजनिक विरोध के बीच कई राजनीतिक बैठकें कीं।

राष्ट्रपति की श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना (SLPP) अब अपनी 113 सीटों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। ताकि, वह साधारण बहुमत के साथ भी सरकार में बनी रह सके, जबकि महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री बने हुए हैं। इस बीच, एसएलपीपी के मुख्य गठबंधन सहयोगी श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) ने घोषणा की है कि सभी 14 सांसद सरकार छोड़ देंगे।

श्रीलंका को सात अप्रैल को मिलेगा नया केंद्रीय बैंक गवर्नर
श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के पूर्व अधिकारी नंदलाल वीरसिंघे सात अप्रैल को केंद्रीय बैंक गवर्नर का पद संभालेंगे। आर्थिक संकट के बीच अजित निवार्ड काबराल ने सोमवार को गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था।

26 मंत्रियों का इस्तीफा
अब तक के सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को अपने भाई और वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। उनकी जगह अली साबरी को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है, जो रविवार रात तक न्याय मंत्री थे। रविवार रात देश के सभी 26 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नई नियुक्तियों से पहले राष्ट्रपति गोटबाया ने देश के सभी विपक्षी दलों से एकता मंत्रिमंडल में शामिल होने की अपील की थी।

दिग्गज बल्लेबाज जयवर्धने-संगाकार ने सरकार के प्रति जताया गुस्सा
दूसरी तरफ दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ गुस्से जाहिर किया है। जयवर्धने ने लिखा- सरकार आम लोगों की जरूरतों को नजर अंदाज नहीं कर सकती। सरकार का विरोध करने पर लोगों को गिरफ्तार करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सच्‍चे नेता गलतियों को स्‍वीकार करते हैं। वहीं, संगकारा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा- श्रीलंका सबसे मुश्किल वक्त का सामना कर रहा है। लोगों की इस परेशानी को देखकर मेरा दिल टूट गया है। लोग अपनी जरूरत की चीजें मांग रहे हैं। वो दुश्मन नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : अप्रैल के अंत में भारत आ सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, मुक्त व्यापार समझौते पर होगी बातचीत!

संबंधित समाचार