गोरखनाथ मंदिर हमला: ATS ने महाराजगंज से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में आतंकी हमले के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। एटीएस की जांच में पता चला है कि मुर्तजा ने सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश किया था। नेपाल से वापस आने के बाद अलीगढ़वा में ही वह हथियार खरीदा था, जिससे गोरखनाथ मंदिर …

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में आतंकी हमले के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। एटीएस की जांच में पता चला है कि मुर्तजा ने सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश किया था।

नेपाल से वापस आने के बाद अलीगढ़वा में ही वह हथियार खरीदा था, जिससे गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर उसने हमला किया था। साथ ही एटीएस की टीम ने महाराजगंज से दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट मुर्तजा के लैपटॉप और मोबाइल को रिकवर करने में जुटी हुई है। उसके लैपटॉप में सारा डाटा डिलीट था। अब सुरक्षा एजेंसियों की कोशिश है कि उसे रिकवर कर जल्द से जल्द इस पूरे घटनाक्रम को खोला जाए।

एटीएस ने आरोपी मुर्तजा से पूछे यह सवाल

  • तुम्हारे पिता क्या काम करते हैं?
  • तुम कितना पढ़े हो?
  • अरबी कहां से सीखी?
  • दिल्ली क्यों जाना था 28 मार्च को?
  • नेपाल क्यों गया था और वहां किस से मिला था?
  • गुजरात के जामनगर जाने की क्या कहानी है?
  • गुजरात में कौन-कौन लोगों के संपर्क में रहा?
  • भड़काऊ और माइंडवॉश करने वाले वीडियो देखना क्यों और कब से शुरू किया?
  • क्या किसी आतंकी संगठन या अलगाववादी संगठन से कोई जुड़ाव है?
  • अलगाववादी गतिविधियां चलाने वाले लोगों से कोई संपर्क है?
  • कोयंबटूर में कब गया और वहां रिश्तेदार के अलावा किन किन लोगों से मिला?
  • धारदार हथियार कब और कहां से खरीदें?
  • मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला क्यों किया?
  • सिपाहियों से असलहे छीनकर कौन सी तबाही मचाने की तैयारी थी?

पढ़ें- अप्रैल के अंत में भारत आ सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, मुक्त व्यापार समझौते पर होगी बातचीत!

संबंधित समाचार