मैनपुरी: शीतला देवी मंदिर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल
मैनपुरी। जिले के औंछा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी जबकि 24 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावटी गांव निवासी श्रद्धालु शीतला देवी माता मन्दिर मैनपुरी …
मैनपुरी। जिले के औंछा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी जबकि 24 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावटी गांव निवासी श्रद्धालु शीतला देवी माता मन्दिर मैनपुरी से नैजा चढाकर वापस लौट रहे थे कि ग्राम नगला हार के पास मैनपुरी औछा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी।
इस हादसे में मालती देवी (35),पुत्री गरिमा (10),रागिनी (16) और गीतादेवी (65) की मौत हो गयी जबकि अलका,रीना,सुंदरवती,लक्ष्मी,मीरा,कमलेश,चरण सिंह,छोटेलाल,ओमवती,सुषमा,जय देवी.केशवती,गुड्डी,संध्या,प्रिया, नीलेश,रिया समेत अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
