एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इस महीने के आखिरी हफ्ते तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक …

मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इस महीने के आखिरी हफ्ते तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल महीने के आखिरी तक मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए mpbse.nic.in इसके अलावा mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है। जैसे ही काम पूरा होगा नंबर चढ़ा दिए जाएंगे और रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर nic.in, mpbse.nic.inपर जाएं। यहां MP Board 10th Result या MP Board 12th Result नाम के लिंक पर क्लिक करें। साथ ही एक नई विंडो खुलेगी जिस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे। इन्हें डालकर सबमिट करें। इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे। यहां से रिजल्ट देखें और चाहें तो एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा में अब क्वांटम मैकेनिक्स और रोबोटिक्स जैसे विषय पढ़ाये जाएंगे

 

संबंधित समाचार